भाप्रसे के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

भाप्रसे के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना


भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर हिमांशु चन्द्र को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर तथा अपर कलेक्टर इंदौर पदस्थ किया है। किरोड़ी लाल मीना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर को प्रबंध संचालक स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) एवं उप सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया है।